राज्य पर बाढ़ और कोरोना का संकट - सीएम नहीं मनाएंगे जन्मदिन -NNL


मुंबई|
कोकण, पश्चिम महाराष्ट्र पर कुदरत की नाराजी से बाढ़ के कारण कई लोगों की जान गई है, कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस आपदा में महाराष्ट्र शोकाकुल है और इन हालातों में कोई भी मेरा जन्मदिन नहीं मनाएं, यहीं अपील मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी से की है।        


27 जुलाई को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है, लेकिन इस आपदा से की वजह से जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय उन्होंने लिया है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर कोई भी शुभकामनाएं देने एवं अभीष्टचिंतन करने के लिए प्रत्यक्ष रूप में न मिले और न ही पोस्टर्स लगाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जन्मदिन पर शुभकामनाएं सोशल मीडिया, ई-मेल के माध्यम से स्वीकार की जाएगी।

राज्य में अभी तक कोरोना का संकट बना हुआ है। संभाव्य तीसरी लहर की संभावना भी चिकित्सा विशेषज्ञों ने  व्यक्त की है। इसलिए स्वास्थ्य के नियमों का कड़े रूप से पालन करना जरूरी है। इसीलिए जन्मदिन के अवसर कोई भी घोषित कार्यक्रम न करें, यह अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने सभी से किया है।  बाढ़ और कोरोना के हालातों में एक-दूसरे की मदद करने की आवश्यकता है। इसलिए जन्मदिन के औचित्य पर मुख्यमंत्री सहायता निधि में अपना  योगदान देकर सामाजिक ज़िम्मेदारी का कर्तव्य पूरा करने की बात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहीं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post
nandednewslive/नांदेड जिल्ह्याची पहिली वृत्तवाहिनी
nandednewslive/नांदेड जिल्ह्याची पहिली वृत्तवाहिनी