कोकण समेत पश्‍चिम महाराष्ट्र के जिलों का जायज़ा लेकर आर्थिक मदद की घोषणा की जाएगी -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - NNL

आपदा व्यवस्थापन के संदर्भ में जिले में स्थानीय स्तर पर यंत्रणा के निर्माण का लिया निर्णय

सभी मदद तत्काल उपलब्ध कराने के जिलाधिकारियों को दिये निर्देश


रत्नागिरी|
सिर्फ़ लोकप्रियता के लिए मैं तुरंत ही कुछ भी घोषणा नहीं करूंगा, बल्कि राज्य की बाढ़ की स्थिति का सभी ओर से जायज़ा लेकर ही नुकसान के मुआवज़े के संदर्भ में मदद घोषित करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा, यह राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज चिपलून में पत्रकारों से संवाद साधते हुये कहा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार आनेवाली  नैसर्गिक आपदाओं पर विचार कर अब जिलास्तर पर इस संदर्भ में यंत्रणा का निर्माण किया जाएगा। अब सवाल केवल आर्थिक मदद उपलब्ध करना ही नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर जो नुकसान हुआ है, उन नागरिकों को और व्यापारियों को फिर से खुद के पैरों पर खड़ा करने को ही प्राथमिकता रहेगी। मुख्यमंत्री आज चिपलून दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने चिपलून शहर में व्यापारी एवं नागरिकों से संवाद साधा। इस दौरे में उन्होंने मार्केट में हुये नुकसान का निरीक्षण किया। उसके बाद जायज़ा  बैठक हुई, जिसमें उन्होंने प्रशासन की ओर से अब तक की बचाव व मदद कार्य की जानकारी लेते हुये पत्रकारों से संवाद साधा।

इस दौरान पालकमंत्री ॲड. अनिल परब, उच्च एवं तकनीक शिक्षा मंत्री उदय सामंत, जिला परिषद अध्यक्ष विक्रांत जाधव, सांसद विनायक राऊत, विधायक सर्वश्री भास्कर जाधव, राजन सालवी, शेखर निकम, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, पूर्व मंत्री रविंद्र माने, विभागीय आयुक्त विलास पाटिल, जिलाधिकारी  डॉ. बी. एन. पाटिल, जिला पुलिस अधिक्षक मोहितकुमार गर्ग, जिला परिषद की  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल यानि सोमवार को पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर जाकर वहाँ की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद दो-तीन दिनों में ही आर्थिक नुकसान का जायज़ा लिया जाएगा। इस बीच तात्कालिक मदद के रूप में खाना, औषध कपड़े एवं अन्य अत्यावश्यक सामग्री उपलब्ध करने के  निर्देश जिलाधिकारियों को दिये है। मदद उपलब्ध कराते समय किसी भी तकनीकी बिंदुओं पर दिक्कत न आ सके, इस संदर्भ में प्रशासन को निर्देश दिये जाने की बात भी उन्होंने बताई।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हमें अच्छी मदद मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शहा और केंद्रीय संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। एनडीआरएफ,  सेना और हवाई दल की टीमें राज्य सरकार को बाढ़ की स्थिति में मदद कर रही है और केंद्र की ओर से पूरी तरह से जायज़ा लेने के बाद ही आर्थिक मदद को लेकर मांग की जाएगी। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी डॉ. बी. एन. पाटिल ने नुकसान को लेकर और  बचाव कार्य एवं मदद की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण दौरे में पालकमंत्री ॲङ अनिल परब, उच्च एवं तकनीक शिक्षा मंत्री उदय सामंत, विधायक भास्कर जाधव आदि उपस्थित थे।

साहब, सब कुछ तबाह हो गया, हमें मदद किए बगेर ना जाओ

महिला ने आक्रोश से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी अपनी बात

"आपके दुकान का सामान का नुकसान हुआ। आप बिलकुल भी चिंता न करें, आपको किसी तरह की हानी तो नहीं पहुंची न, आप सभी सुरक्षित है न, सामान का देखेंगे, अब वो सब हम पर छोड़ दीजिये, इन शब्दों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चिपलून के व्यापारियों को राहत पहुंचाई। इस दौरान   अनेक व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आक्रोश किया। मुख्यमंत्री के सामने एक महिला ने दर्दभरी बातों से आक्रोश करते हुये कहा कि हमें आश्वासन नहीं, मदद चाहिए, हमें छोड़कर न जाओ, हमें मदद कीजिये।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर 1 बजे चिपलून के मुख्य मार्केट में पहुंचे। इस बीच उन्होंने  गांधी चौक के दुकानदारों से मिलते हुये उनसे हालातों की जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने दो बार रुककर व्यापारियों से  चर्चा की। इस दौरान अनेक दुकानदारों ने दुखभरी आंखो से मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।  मुख्यमंत्री ने भी इन व्यापारियों का और स्थानीय नागरिकों का सांत्वन किया। हालांकि मुख्यमंत्री आनेवाले है, यह बात सुनकर मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हुई थी। इस दौरे में उनके साथ  पालकमंत्री ॲड. अनिल परब, उच्च एवं तकनीक शिक्षा मंत्री उदय सामंत, सांसद विनायक राऊत, विधायक भास्कर जाधव, मिलिंद नार्वेकर और मुख्य सचिव सीताराम कुंटे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की व्यापारियों से चर्चा जारी थी, उस समय एक महिला ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी दुखभरी बातों को कहते हुये आक्रोश किया। रोते-रोते वह बता रही थी कि मेरे घर के छत तक पानी आया, जो भी था, सब गया। आप ही हमें मदद कर सकते है। मदद किए बगेर मत जाइए, वह महिला रोते-रोते मुख्यमंत्री के सामने अपनी व्यथा सुना रही थी। उस महिला की बात पर मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ते हुये उसे  मदद का आश्वासन दिया।  इस दौरान व्यापारियों ने भी बताया कि माल का बहुत नुकसान हुआ है। जो था सबका पानी से नुकसान हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से कहा कि आपके सामान का देखेंगे, आपको कोई हानी तो नहीं पहुंची है, आप सभी सुरक्षित है न, अभी आप अपना ध्यान रखिए.... किसी प्रकार की चिंता मत कीजिये.... आपको मदद की जाएगी।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post
nandednewslive/नांदेड जिल्ह्याची पहिली वृत्तवाहिनी
nandednewslive/नांदेड जिल्ह्याची पहिली वृत्तवाहिनी